सरायकेला जिले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 71 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का तबादला किया गया है।
इनमें आदित्यपुर थाना, चांडिल थाना, ईचागढ़ थाना, कांड्रा थाना, कपाली ओपी, नीमडीह थाना, गम्हरिया थाना, चौका थाना, आरआईटी थाना, खरसावां थाना, राजनगर थाना, तिरुलडीह थाना, यातायात थाना सहित कई पिकेट और शाखाओं में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।
इस फेरबदल में कई पुलिस पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को नव पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
