जमशेदपुर के मानगो में समाज के स्वास्थ्य हित में होप हेल्प फोर ऑल फऊंडेशन द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक, कदमा से आईं डॉ. प्रियंका पांडे एवं उनकी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों के दांतों की जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में ट्रस्ट की अध्यक्ष रीना पांडेय सहित सभी सदस्य — बबिता, रश्मि सिंह, मुन्नी सिंह, किरण सिंह, सबिता और निशा — ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
इस दौरान लगभग 35 लोगों की दंत जांच की गई और उन्हें उचित उपचार संबंधी सुझाव दिए गए। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
होप हेल्प फोर ऑल फऊंडेशन की पूरी टीम ने समाज के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु यह सराहनीय पहल की है।
ट्रस्ट की ओर से संस्थान के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सहित सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया गया।
