पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थानांतर्गत कल्याण नगर के पास स्थित नाले में रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी इलाके में जंगल मे आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगो की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हालांकि मृतक की पहचान कर ली गई है जिसका नाम राहुल बताया जा रहा है और वह आदित्यपुर के रहने वाला है। वह दो दिन पूर्व ही कल्याण नगर स्थित अपने चाचा के घर आया था। परिजनों के अनुसार वह दो दिनों से लापता था और काफी खोजबीन के बाद भी उसकी कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। इसी दौरान आज सुबह उसकी लाश नाले में मिलने की सूचना प्राप्त हुई । परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है वही पुलिस भी बिभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
Posted in
Crime
सीतारामडेरा : नाले में युवक का लाश मिलने से इलाके में दहशत। हत्या की आशंका
You May Also Like
More From Author
सांसद जोबा मांझी के जन्मदिन पर सेवा और मानवता का दिखा अनोखा संगम। ठंड से किकुड़ते बुजुर्गों के बीच किया गया कंबल वितरण
