सीतारामडेरा : रंगदारी नही देने पर व्यवसाई के घर पर फायरिंग। इलाके में दहशत

आज शुक्रवार सुबह 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने व्यवसाई हरेराम सिंह के सीतारामडेरा स्थित आवास पर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। हालांकि घटना के पीछे मुख्य वजह रंगदारी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार विगत एक सप्ताह पहले हरेराम सिंह को रंगदारी के लिए फोन आया था।लेकिन हरेराम सिंह ने रंगदारी देने से साफ मना कर दिया था जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक में दो युवक सवार होकर आए थे और हवाई फायरिंग कर चलते बने। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल सुरु कर दी है। वह सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अपराधियो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है

More From Author

सामाजिक संस्था जन सेवा संघ के रक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त हुआ संग्रह, रक्तदाताओं में दिखा उत्साह

कदमा : अपराध की योजना बनाते 2 युवक गिरफ्तार, गोली एवं हथियार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.