हाइवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर किया रक्तदान

जमशेदपुर, भारत – हाइवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर ने अपने प्लांट परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर वॉलंटियर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुनील मुखर्जी और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम श्री संजय चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस रक्तदान शिविर में हाइवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 100 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर पवन सोलंकी (प्लांट मैनेजर), संजय गुप्ता (एचआर मैनेजर), एन. एंथनी (प्रोडक्शन मैनेजर), राजीव बेहरा (मैनेजर एससीएम), कपिल लुधवानी (मैनेजर क्वालिटी), देव प्रकाश (मैनेजर पीपीसी), नवीन झा (मैनेजर स्टोर्स), नील कमल (मैनेजर सेल्स), रोशन झा (मैनेजर एनपीडी) और अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें सुनील तिवारी, रोहित कुमार, कुमार गौरव, सतीश कुमार, और दीपोज्जवल गुप्ता शामिल हैं।

हाइवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर की ओर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वॉलंटियर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर को धन्यवाद दिया गया है।

More From Author

तारापोर की छात्रा दिव्यना अग्रवाल ने जीता टाइकोंडो में प्राप्त किया प्रथम स्थान।

एमबीएनएस इंस्टिट्यूट में गरीबों की बीच किया गया कंबल वितरण। 700 से ज्यादा लोग हुए लाभान्वित। कड़ाके की ठंड में मिलेगी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.