सरायकेला थाना क्षेत्र के पाटाहेंसल गांव में एक 19 वर्षीय युवक बिके मुंडरी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमा मुंडरी के पुत्र बिके मुंडरी के रूप में हुई है।
रविवार की शाम करीब चार बजे बिके मुंडरी घर से निकला था। शाम लगभग छह बजे उसका छोटा भाई बैल लाने के लिए निकला, इसी दौरान रास्ते में उसने एक युवक को पेड़ से लटका हुआ देखा। इसके बाद वह गांव पहुंचा और परिजनों तथा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Posted in
Blog
सरायकेला : पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या। मामला संदिग्ध। पुलिस जुटी जांच में
You May Also Like
More From Author
राज खरसांवा: एक ही ट्रैक पर गीतांजलि और लोकल ट्रेन हुई आमने सामने। यात्रियों में मचा हड़कंप। रेल प्रबंधन ने बताया सामान्य घटना। पढ़े पूरी खबर
