Adityapur Ward 22 Drainage Issue आदित्यपुर वार्ड 22 में नाली का पानी सड़क पर, पूर्व पार्षद सुधीर सिंह ने उठाए सवाल

आदित्यपुर:नगर निगम के वार्ड 22 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एस-32/1 से एस-36/4 तक पिछले कई दिनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।चैत्र नवरात्र और रामनवमी जैसे पावन अवसर पर, खासकर शिव मंदिर के आसपास गंदगी फैलने से श्रद्धालुओं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।पूर्व पार्षद सुधीर सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि पूजा के समय भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सड़क पर बहता गंदा पानी क्षेत्र की पवित्रता और स्वच्छता दोनों को प्रभावित कर रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

More From Author

Adityapur 17 Controversy Journalist vs Councillor आदित्यपुर वार्ड 17 खबर से बौखलाई वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने पत्रकार को ललकारा, क्या अब पत्रकारों को खबर बनाने के लिए भी लेनी होगी वार्ड पार्षद से अनुमती, पढ़े पूरी खबर

Jamshedpur Ram Navami Theft रामनवमी भीड़ में महिला का बैग काटकर मोबाइल व नकदी चोरी, उलीडीह में वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.