Adityapur Ward 22 News आदित्यपुर में वार्ड 22 के मुद्दों को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने मेयर संजय सरदार से की मुलाकात स्थानीय समस्याओं को लेकर उठाई आवाज मेयर ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन




आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार वीडियो और सूचनाएं सामने आ रही थीं। जल निकासी, सड़क की खराब स्थिति, गंदगी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं।
इन्हीं समस्याओं को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार से मुलाकात की और उन्हें वार्ड 22 की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। इस दौरान सभी प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मेयर संजय सरदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आश्वासन दिया कि वार्ड 22 की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने कहा कि उनके लिए कॉलोनी के करीब 780 घर एक परिवार की तरह हैं और यहां के हर व्यक्ति की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।

More From Author

Miss Universe Jharkhand रांची में चमकी झारखंड की प्रतिभा, ‘मिस यूनिवर्स झारखंड और ‘मिस टीन झारखंड का भव्य मंच बना पहचान की नई राह

Ward 22 sanitation issue आदित्यपुर वार्ड 22 में गंदगी का अंबार, पूर्व पार्षद सुधीर सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.