
नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत 1 अप्रैल को बैंकिंग सेवाओं में कुछ अस्थायी बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान लोगों को ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन पेमेंट और अन्य बैंकिंग कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों प्रभावित होंगी सेवाएं?
31 मार्च को वित्तीय वर्ष का समापन (Financial Year Closing) होता है, जिसके चलते बैंक अपने खातों को क्लोज करने और बैलेंस शीट अपडेट करने की प्रक्रिया में व्यस्त रहते हैं। वहीं 1 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के कारण सिस्टम अपडेट और मेंटेनेंस का काम चलता है।
किन सेवाओं पर असर संभव?
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (NEFT, RTGS, IMPS)
UPI पेमेंट
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
फंड ट्रांसफर और बैलेंस अपडेट
