Breaking: रांची के होटवार जेल में तीन घंटे तक चली छापेमारी

रांची: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में आज यानी शुक्रवार की सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। यह अभियान करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान जेल के पुरुष और महिला वार्ड, बैरक, कोठरियां समेत तमाम जगहों की बारीकी से तलाशी ली गई।

टीम ने खासतौर पर कुख्यात कैदियों के वार्डों में गहन जांच की। हालांकि, लंबे तलाशी अभियान के बावजूद जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई। बता दें कि यह कार्रवाई उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने किया।

More From Author

एमबीएनएस के द्वारा आयोजित किया गया गरबा गाला 2025 । छात्र छात्राओ ने की रंगारंग प्रस्तुति

Hazaribagh Police Big Success: हजारीबाग में बड़ी सफलता, एक करोड़ से अधिक का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.