Breking news Adityapur road accident बड़ा हादसा टला अनियंत्रित 407 ने पीछे से कार को मारी टक्कर, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी

आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एमपी टावर के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अनियंत्रित 407 पिकअप वाहन ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हालात बेकाबू हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप (नंबर: WB78 8415) ने कार (JH05 AQ 2712) को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई। इसके बाद पिकअप वाहन भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क पार कर एक टेंपो से जा टकराया।टेंपो में सवार कई यात्री इस हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक मौके से फरारहादसे के बाद 407 पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया।

पुलिस जांच में जुटीसूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

More From Author

Chaibasa BJP committee expansion चाईबासा में भाजपा नगर कमेटी का विस्तार, 100+ पदाधिकारियों की नई टीम घोषित

Vande Bharat food issue पटना-टाटानगर वंदे भारत में खाने में कीड़े! रेलवे की बड़ी कार्रवाई, IRCTC पर 10 लाख का जुर्माना,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.