
आदित्यपुर/गम्हरिया, 23 मार्च:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर में सोमवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पूरे ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।बोलेरो में बैठा गिन रहा था पैसेप्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ब्लॉक परिसर में एक बोलेरो वाहन के अंदर बैठकर कथित रूप से पैसे गिन रहा था। इसी दौरान पहले से सतर्क एसीबी जमशेदपुर की टीम ने अचानक छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंपएसीबी की इस अचानक कार्रवाई से ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया और कई लोग घटनास्थल पर जुट गए।भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपसूत्रों के मुताबिक, विनय तिवारी पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में संलिप्त होने का आरोप है। हालांकि, एसीबी की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से पूरे मामले का खुलासा नहीं किया गया है।पूछताछ जारी, खुलासे की उम्मीदफिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
