Gamharia fire incident sdpo inspection grain warehouse jharkhand गम्हरिया अग्निकांड की जांच तेज, एसडीपीओ ने अनाज गोदाम का किया निरीक्षण

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां) गम्हरिया प्रखंड में हुए चर्चित अग्निकांड मामले की जांच अब तेज हो गई है। इसी क्रम में सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने संबंधित अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की स्थिति का जायजा लिया और प्रभारी प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी से कड़ी पूछताछ की। गोदाम प्रबंधक को लगाई फटकारनिरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने कई अनियमितताओं को लेकर गोदाम प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “

आग लगाई गई थी”

एसडीपीओएसडीपीओ समीर सवैया ने जांच के बाद बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि यह आगजनी की घटना स्वाभाविक नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई आग है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस मामले में सफेदपोश लोगों की संलिप्तता हो सकती है।

पहले भी विवादों में रहा गोदामयह अनाज गोदाम पहले भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में अग्निकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जल्द हो सकता है बड़ा खुलासापुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है। एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

More From Author

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने रचा कीर्तिमान, देल्हीवेरी कम्पनी में हुआ प्रबंधन विभाग के 8 छात्रों का चयन, सभी को हुआ होम प्लेसमेंट

Adityapur PHC encroachment आदित्यपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध कब्जा, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.