Garbage Crisis Adityapur पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने खोला मोर्चा” वार्ड 22 में कचरा संकट पर भड़की जनता, नगर निगम पर उठे सवाल

आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने खोला मोर्चा”—इसी आवाज के साथ वार्ड संख्या 22 में कचरा संकट का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव करने वाला वाहन इलाके में नहीं दिख रहा है, जिससे करीब 780 घरों में कचरा जमा हो गया है और हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।पीछे से उठ रही लोगों की आवाजें साफ कह रही हैं—

“अब और नहीं चलेगा…”

“हम टैक्स देते हैं, सुविधा क्यों नहीं मिल रही?”सड़क से लेकर घरों के बाहर तक कचरे का अंबार लग चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल गंदगी बढ़ रही है बल्कि बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।

पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह का सीधा हमलापूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि—

“सिर्फ QR कोड लगाने से सफाई नहीं होती, जिम्मेदारी तय करनी होगी।”उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

बढ़ रहा जनाक्रोशइलाके में लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि वे पैसे देने को तैयार हैं, लेकिन बदले में उन्हें समय पर सेवा चाहिए। लगातार लापरवाही के कारण अब स्थिति विस्फोटक होती जा रही है।

नगर निगम से सीधी मांगतुरंत कचरा उठाव वाहन की बहालीनियमित सफाई व्यवस्थाजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

अब देखना होगा कि “सुधीर सिंह के मोर्चा” और जनता की आवाज के बाद नगर निगम कितनी जल्दी हरकत में आता है।

More From Author

Chandil Road Accident चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, दो युवकों की मौत

Mango Clinic Case Jamshedpur मानगो क्लीनिक केस IMA डॉक्टरों के समर्थन में, मारपीट की घटना की कड़ी निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.