ichagarh-issues-raised-in-cm-office-chandil-hospital-road-demand ईचागढ़ की ज्वलंत समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय में उठी आवाज, अनुमंडलीय अस्पताल चालू कराने व सड़क मरम्मत की मांग

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर पंचम बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में जोरदार तरीके से मुद्दे उठाए गए। क्षेत्र की बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक सबिता महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और त्वरित समाधान की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं अधूरी पड़ी हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।100 बेड अनुमंडलीय अस्पताल चालू कराने की मांगज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा चांडिल में निर्मित 100 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द से जल्द चालू कराने का उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अस्पताल भवन पूरी तरह से तैयार होने के बावजूद अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं किया गया है। अस्पताल चालू होने से ईचागढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों के गरीब व जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।खराब चापाकलों की मरम्मत की मांगइसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चापाकलों के खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कर लोगों को राहत दी जाए।जर्जर सड़क को लेकर जताई नाराजगीप्रतिनिधिमंडल ने चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति पर भी गहरी नाराजगी जताई। बताया गया कि यह सड़क पिछले एक वर्ष से अधूरी पड़ी है और संवेदक की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य ठप है। यह सड़क जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए इसका जल्द निर्माण पूरा कराया जाना आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासनमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, शंकर लायेक, संजय महतो, स्नेहा महतो, अभय यादव, मिलन तंतुवाई, मधु गोप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

Tanushree Bose Pride of Jamshedpur Award प्रतिभा की धनी तनुश्री बोस को मिला “द प्राइड ऑफ जमशेदपुर” सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Saraikela Kharsawan mining department action कांड्रा में अवैध बालू के कारोबार पर खनन विभाग का शिकंजा, बालू लदा हाइवा जब्त; चालक भागने की कोशिश में नाकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.