जमशेदपुर : बैंक ऑफ इंडिया धालभूमगढ़ ब्रांच में एक खातेदार के खाते से 8.80 लाख रुपये की निकासी धोखे से कर ली गई है. हालाकि घटना 3 साल पुरानी है, लेकिन मामला 17 सितंबर को ही थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में बैंक प्रबंधक को ही आरोपी बना दिया गया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भुक्तभोगी है अनिता कुमारी
भुक्तभोगी की बात करें तो उसका नाम अनिता कुमारी है और वह धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ की रहने वाली हैं. उसका कहना है कि उनके खाते से 16 अक्टूबर 2022 से लेकर 28 दिसंबर 2022 के बीच कुल 8.80 लाख रुपये की निकासी गलत तरीके से कर ली गई है.
अंगूठे का निशान लगाया
बताया जा रहा है कि रुपये की निकासी करने के लिए अंगूठे का भी निशान लगाया गया है. अब पुलिस के लिए अंगूठे का निशान ही सफलता दिलाने का काम कर सकता है.
बैंक प्रबंधक व अन्य पर केस
पूरे मामले में भुक्तभोगी की ओर से मिली-भगत का लगाया आरोप गया गया है. मामले में बैंक प्रबंधक के साथ-साथ अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. इधर पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद दर्ज कर लिया गया है और अब आगे की जांच की जा रही है.
