Jamshedpur Hungama : साकची पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डालने को लेकर युवकों का हंगामा, काफी नोक झोक के बाद मामला हुआ शांत

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट के पास पेट्रोल पंप में जमकर हंगामा किया गया.

कुछ युवकों ने कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे, कार को काफी दूर खड़ा कर पाइप के सहारे पेट्रोल डालने की बात कही गयी, उसके बावजूद भी पेट्रोल कर्मचारियों ने उसके कार में पेट्रोल डालने का काम शुरू किया, 49 लीटर तेल डाला गया. युवको ने कहा और पेट्रोल डाल दीजिए, फिर कर्मचारियों ने 9 लीटर डाला, इसके बाद कार में मौजूद युवकों ने कुछ और युवकों को बुलाया और पेट्रोल पंप में हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि जब टंकी 50 लीटर की है तो 58 लीटर तेल कैसे टंकी में डाला गया और कर्मचारियों के साथ नोक झोक शुरू हो गयी. इस दौरान पेट्रोल पंप में आए अन्य लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला. वहीं सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप के मालिक और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे, पेट्रोल मलिक ने कहा कि यह टंकी 60 से 62 लीटर की है और कार में 58 लीटर पेट्रोल डाला गया है.

20 से 25 युवा पेट्रोल पंप में हंगामा कर एक बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे. एसपी और डीसी कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर ऐसे युवकों द्वारा पेट्रोल पंप में हंगामा और किसी घटना को अंजाम देने की साजिश करने का प्रयास किया जा रहा है. पेट्रोल मालिक शिव शंकर सिंह ने जिला प्रशासन को बुलाकर उन युवकों को वहां से भगाया. पेट्रोल विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पूरी तरह से जांच करवाई गयी और यह युवकों द्वारा लगाया गए सभी आरोप गलत पाया गया. इसके बाद पेट्रोल मालिक नें युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है. हंगामा कर पेट्रोल पंप से रुपये छीलने का प्रयास किया जा रहा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुड़ गयी है.

More From Author

घाटशिला महाविद्यालय में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान

Saraikela Body Found – गम्हरिया में दुकान के बाहर लाश मिलने से इलाके में हड़कंप, अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होने की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.