
आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां):लोक आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर खरकाई नदी की गंदगी पर प्रकाशित खबर का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और नदी घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।घाटों पर शुरू हुआ व्यापक सफाई अभियानप्रशासन की टीम द्वारा नदी तट पर कचरे की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और जाली के माध्यम से नदी से कचरा निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।इन प्रमुख घाटों पर हो रहा कार्यआदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान घाट और 32 नंबर घाट पर विशेष रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दोनों ही घाटों को छठ पर्व से पहले पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।नगर निगम ने दी जानकारीनगर निगम के जेई राहुल कुमार ने बताया कि सुबह से ही दोनों घाटों पर सफाई कार्य जारी है और लाइटिंग व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य कल दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही नदी के पानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए डैम से पानी छोड़े जाने की भी बात कही जा रही है।श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारीचैती छठ पर्व के अवसर पर हर साल लाखों श्रद्धालु इन घाटों पर जुटते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।
