Ram Navami celebrated with devotion and flag installatio रामनवमी पर टेल्को में भक्ति का माहौल, ध्वज स्थापना कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर: टेल्को के प्लाजा चौक स्थित श्री श्री कारेश्वर व हनुमान मंदिर एवं श्री श्री हनुमान मंदिर समिति (संस्थापक स्व. त्रिलोकी नाथ) के तत्वावधान में रामनवमी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ ध्वज स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति भाव में डूबा नजर आया।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान के भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति सदैव हिंदू धर्म की परंपराओं को बनाए रखते हुए भगवान श्रीराम के प्रति समर्पित रहेगी।रामनवमी के इस आयोजन ने टेल्को क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश भी दिया।

More From Author

Railway Crossing Incident, Chaibasa चाईबासा दुम्बीसाई रेलवे फाटक पास अज्ञात व्यक्ति की मौत, हर एंगल से जांच जारी

Ichagarh Murder Case ईचागढ़ में युवक की हत्या का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार शव नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.