Ram Navami security Rajnagar police राजनगर में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस का भव्य फ्लैग मार्च

RAJNAGR :राजनगर में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में राजनगर पुलिस ने क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्चयह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों से होकर गुजरा। पुलिस की मौजूदगी से जहां आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी मिला।

पुलिस की अपील: अफवाहों से रहें दूरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया।

थाना प्रभारी का सख्त संदेशइस मौके पर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

Petrol Diesel Price Today पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत: एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती, कीमतों में स्थिरता की उम्मीद

Railway Crossing Incident, Chaibasa चाईबासा दुम्बीसाई रेलवे फाटक पास अज्ञात व्यक्ति की मौत, हर एंगल से जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.