Samajwadi Party meeting Jamshedpur जमशेदपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक, संगठन को मजबूत करने और विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन

Jamshedpur: जमशेदपुर परिषद क्षेत्र में रविवार को समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता शुभम सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में प्रदेश स्तर के कई प्रभारी और पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर अपने विचार साझा किए।नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही पार्टी विस्तार, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More From Author

Home Guard Recruitment Kuchai Block गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा में कुचाई प्रखंड के अभ्यर्थियों ने लिया भाग

District Coordination Committee Meeting Jamshedpur उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, विभागीय समन्वय से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.