Saraikela Body Found – गम्हरिया में दुकान के बाहर लाश मिलने से इलाके में हड़कंप, अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होने की आशंका

गम्हरिया : गुरुवार की सुबह करीब 7.00 बजे सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौराहे के पास सर्विस रोड किनारे स्थित दारा वैरायटी स्टोर के बाहर एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने राजेश महतो के रूप में की. बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था. खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से राजेश की मौत हुई है.


More From Author

Jamshedpur Hungama : साकची पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डालने को लेकर युवकों का हंगामा, काफी नोक झोक के बाद मामला हुआ शांत

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएसआर संबंधी समीक्षा बैठक, आजीविका संवर्धन, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.