Saraikela student suicide सरायकेला काशी साहू कॉलेज के छात्र का पोस्टमॉर्टम परिजनों को सौंपा गया शव |

सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव में काशी साहू कॉलेज के छात्र कुमारेश कुमार दास (22 वर्ष) के आत्महत्या मामले में रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश दंडपात का साला था। कुमारेश ने शनिवार रात कथित तौर पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी जताई, लेकिन डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त रोशनी (सनलाइट) नहीं होने के कारण प्रक्रिया संभव नहीं है।रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद दावना स्थित स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

Adityapur Swachhta Event आदित्यपुर में स्वच्छता को लेकर मेगा इवेंट, डिजिटल शिकायत प्रणाली लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.