
जमशेदपुर, 14 मार्च: फैशन और कला को समर्पित एक भव्य अवार्ड नाइट “कला कूचर (KALA COUTURE)” का आयोजन A.S Creation द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक आरभ सागर थे। कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तनुश्री बोस को उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व और समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए “द प्राइड ऑफ जमशेदपुर (The Pride of Jamshedpur)” सम्मान से नवाजा गया।
मंच से अपने संबोधन में तनुश्री बोस ने कहा कि फैशन का अर्थ केवल सुंदर कपड़े पहनना, मेकअप करना और रैंप पर चलना नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्चा फैशन वह है, जब मंच पर अपनी व्यक्तित्व की ऊर्जा से दर्शकों से जुड़कर अपने असली व्यक्तित्व को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया जाए।
उनके प्रेरणादायक विचारों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा और कार्यक्रम का यह पल सभी के लिए यादगार बन गया।

