Ward 22 sanitation issue आदित्यपुर वार्ड 22 में गंदगी का अंबार, पूर्व पार्षद सुधीर सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। इलाके में चारों तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है और नियमित कचरा उठाव नहीं होने के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और कचरे के कारण जीना मुश्किल हो गया है। आम जनता द्वारा भेजे गए फोटो और वीडियो सफाई एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।इसी बीच, पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने भी नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित क्षेत्रों में भी साफ-सफाई की स्थिति बदहाल है, जो प्रशासनिक लापरवाही को साफ दर्शाता है।सुधीर सिंह का आरोप है कि गंदगी के कारण इलाके में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।अब बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम का कार्यालय पास में ही है, तो फिर भी जमीनी स्तर पर सुधार क्यों नहीं दिख रहा?

More From Author

Adityapur Ward 22 News आदित्यपुर में वार्ड 22 के मुद्दों को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने मेयर संजय सरदार से की मुलाकात स्थानीय समस्याओं को लेकर उठाई आवाज मेयर ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

Adityapur Swachhta Event आदित्यपुर में स्वच्छता को लेकर मेगा इवेंट, डिजिटल शिकायत प्रणाली लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.