आदित्यपुर : आरएसबी ग्रुप के द्वारा किया गया मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट का शुभारंभ। कैंसर का पता लगाने में मिलेगी मदद

आदित्यपुर : आरएसबी ग्रुप ने समाज के प्रति अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) को निभाते हुए, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एसके बेहरा ने ‘मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट’ का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आरएसबी फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियंका बेहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह पहल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

श्री एसके बेहरा ने कहा कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका यदि सही समय पर पता चल जाए, तो जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल यूनिट उन लोगों के दरवाजे तक पहुँचेगी और उन्हें विश्व स्तरीय स्क्रीनिंग सुविधा प्रदान करेगी।

आरएसबी फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियंका बेहरा ने बताया कि यह मोबाइल वैन आधुनिक तकनीकों से लैस है और इसमें मैमोग्राफी, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और अन्य प्राथमिक जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

इस पहल के माध्यम से आरएसबी फाउंडेशन का लक्ष्य महिलाओं और बुजुर्गों के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना है।

More From Author

आदित्यपुर के पत्रकारों ने दिया मानवता का परिचय।, प्रेमजाल में फंस कर घर से भागी लड़की को खोजने में की परिवार की मदद

कांड्रा : अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.