आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : अजित कुमार सिंह ने वार्ड 19 से की दावेदारी

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 निवासी अजीत कुमार सिंह ने नगर निकाय चुनाव 2026 के पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही करना मेरे जिंदगी का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जनता जनार्दन के समर्थन और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे वार्ड 19 के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करने के लिए वे पूरी तरह से सक्षम हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवारों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे एक जनसेवक के रूप में काम करना चाहते हैं और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

More From Author

आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी सफलता: देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार|

सीतारामडेरा : चोरी की दो अलग अलग घटनाओ का पुलिस ने किया उद्भेदन, 5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.