आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 31 से किरण देवी ने किया पार्षद के लिए नामांकन।

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 से पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी ने बुधवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जनता की मांग और भरोसे पर चुनावी मैदान में उतरी हैं।

किरण देवी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसी के बल पर वह चुनाव लड़ रही हैं। उनका कहना है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि वार्ड के समग्र विकास के लिए उन्होंने एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है और चुनाव जीतने के बाद उसी दिशा में काम को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किरण देवी ने कहा कि वह वार्ड की जनता के साथ मिलकर विकास की नई इनींग शुरू करना चाहती हैं और उनके लिए काम करना चाहती हैं।

नामांकन के दौरान किरण देवी के समर्थकों की भारी भीड़ उपस्थित थी, जो उनके प्रति जनता के विश्वास को दर्शा रही थी।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 20 से कर्मठ समाजसेविका सुनीता पासवान ने भरा पर्चा।

आदित्यपुर के पत्रकारों ने दिया मानवता का परिचय।, प्रेमजाल में फंस कर घर से भागी लड़की को खोजने में की परिवार की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.