आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 29 की कर्मठ प्रत्याशी अर्चना सिंह कर रही जनसंपर्क अभियान। जनता का मिल रहा भारी समर्थन

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है। वार्ड संख्या 29 से पार्षद पद की प्रत्याशी अर्चना सिंह अपने पति संघ मनमोहन सिंह राजपूत और समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने अपनी पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की। अर्चना सिंह ने कहा कि दिवंगत सास राजमणि देवी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वह चुनाव मैदान में उतरी हैं। वार्ड के विकास के लिए जो रोड मैप तैयार किया गया था, उसे आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता दिवंगत सास राजमणि देवी के पिछले कार्यों को देखते हुए इस बार भी अपना पूर्ण आशीर्वाद देगी। अर्चना सिंह ने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि वह वार्ड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।

More From Author

गम्हरिया : उत्पाद विभाग द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में मादक पदार्थों की हुई बरामदगी

कांड्रा : युवक ने फांसी लगाकर दी जान। मामला संदिग्ध, पुलिस जुटी जांच में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.