वार्ड 29 के प्रत्याशी अर्चना सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के उप-महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। एक शिक्षित और अनुभवी पार्षद के रूप में उनकी यह पहल स्थानीय राजनीति में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वार्ड 29 से पार्षद पद पर भारी मतों से जीत हासिल करने वाली अर्चना सिंह को पार्षदों का समर्थन मिल रहा है जो कि उनकी दावेदारी को मजबूत बना रही हैं। उनके पास राजनीतिक समझ और अनुभव है, जो उनके परिवार से विरासत में मिला है। दिवंगत राजमणि देवी की बड़ी बहू होने के नाते उन्हें राजनीतिक समझ विरासत में मिली है तीन बार के कार्यकाल का पारिवारिक अनुभव उनकी कार्यक्षमता को और मजबूत बनाता है। पार्षदों का समर्थन और आशीर्वाद मिलना एक मजबूत दावेदारी के रूप में माना जा रहा है।
अर्चना सिंह का कहना है कि वह आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए एक शिक्षित और विजनरी नेतृत्व प्रदान करना चाहती हैं। उनकी दावेदारी चुनाव के माहौल को और भी रोचक बना रही है।
सूत्रों की माने तो अर्चना सिंह को 25 पार्षदों से भी अधिक का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।
