आदित्यपुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज़ रफ्तार महिंद्रा मैक्सिमो ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। घटना उस समय हुई जब तेज़ रफ्तार महिंद्रा मैक्सिमो ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

मौजूदा लोगों ने बताया कि, टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी कार करीब 30 फीट तक घिसटकर आगे निकल गई। वहीं, मैक्सिमो वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया।

गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई 

इस हादसे में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि मैक्सिमो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा बेहद गंभीर होने के बावजूद  राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मैक्सिमो वाहन इतनी तेज़ रफ्तार में क्यों चल रहा था।

More From Author

Hazaribagh Police Big Success: हजारीबाग में बड़ी सफलता, एक करोड़ से अधिक का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार

कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 1.03 लाख रुपए, बोनस की राशि आज ही खाते में की जाएगी ट्रांसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.