आदित्यपुर : वार्ड 17 स्थित निर्माणधीन मंदिर का निर्माण कार्य हुआ फिर से शुरू। बजरंग दल के संयोजक सानू सिंह और उनके सहयोगियों ने उठाया बीड़ा

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 के इंद्रा बस्ती स्थित श्री बजरंगबली मंदिर के निर्माण कार्य की आज शुरुआत की गई। आपको बता दें कि मंदिर निर्माण का कार्य कई दिनों से रुका हुआ था, जिसे अब सरायकेला खरसावां के बजरंग दल के संयोजक शानू सिंह और उनके सहयोगियों ने मिलकर शुरू किया है।

समाजसेवी शानू सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण में लागत ज्यादा होने के कारण आसपास के स्थानीय नागरिकों ने आग्रह किया था कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया।

मजदूरों की कमी के कारण शानू सिंह और उनके सहयोगियों ने खुद गिट्टी, ईटा और बालू उठाकर मंदिर के निर्माण कार्य में लग गए। उनका कहना है कि मंदिर का ढलाई आज किसी भी हालत में पूरा करना है।

इस दौरान समाजसेवी सह बजरंगदल संयोजक शानू सिंह, गौरभ मिश्रा, रवि, हेमंत, चिंटू रजक, साहिल, किशन सोना, गोपाल विभार, भटो सोना और अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।

More From Author

मेघा डेयरी संयंत्र मानगो से सरायकेला हुआ स्थानांतरित ।बालीगुमा सुखना बस्ती के लोगों का टूटा सपना हुए मायुस।

आदित्यपुर : समाजसेवी संजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी रिंकी देवी ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.