
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत बनाए जा रहे बहुमंजिले भवनों का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन दो टावरों में चल रहे काम की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
मार्च 2026 तक 31,000 एससीएमडी गैस की आपूर्ति
इस योजना के तहत बन रहे दो टावरों का लगभग 95% काम पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने ठेकेदारों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर बाकी काम को भी पूरा करें ताकि लाभार्थियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शहरी गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक घर देना है, और इसमें अब किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
मजदूरों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
उपायुक्त ने ठेकेदारों से मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और उन्हें समय पर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने को भी कहा। इसके साथ ही, उन्होंने बिजली, पेयजल, ड्रेनेज और पहुँच पथ जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के शिफ्ट होने के समय किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर ली जाएं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि हर योग्य लाभार्थी को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिले, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
