उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी जनता की फरियादें। सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्यवाही का दिया आदेश

समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और विधिसम्मत समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि बंदोबस्ती के दर्जीकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था जैसी शिकायतें सामने आईं. खरसावां प्रखंड के आमदा पंचायत में सीमांकन विवाद, इचागढ़ के बांकाठी और टिकार में बंदोबस्त भूमि का पंजियन अभिलेख में दर्ज न होना, तथा नीमडीह के झुमरी पंचायत में डीलर परिवर्तन कर अनाज वितरण जैसे मामले उठे.

नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल और बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग के साथ ही मनमाने ढंग से कार्य कर रहे कर्मियों एवं पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई के आवेदन भी प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी विषयों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

More From Author

श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति की बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा। कई गणमान्य रहे उपस्थित

अब 12 वी पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, झारखण्ड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुआ एमओयू। 19-21 अगस्त तक तीनदिवसीय कैम्प का होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.