उलीडीह पुलिस ने 329 बोतल लदा शराब टेम्पो सहित किया जब्त, पुलिस जांच में जुटी

उलीडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शंकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास छापामारी की. इस दौरान एक संदिग्ध टेम्पो को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर वाहन से सात पेटियों में रखी कुल 329 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. जब्त शराब में रॉयल स्टैग, मैक डॉनल्ड, स्टर्लिंग बी-7 और आइकॉनिक वाइट ब्रांड की 180 एमएल की बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने टेम्पो (संख्या जेएच05एक्स-9410) को भी जब्त कर लिया है.

हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

पुलिस ने इस मामले में उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. जांच अधिकारियों का मानना है कि इस तस्करी में किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इसके विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के साथ सहायक अवर निरीक्षक मुकेश दुबे, नागवंत पासवान और अजीत कुमार शामिल थे. थाना प्रभारी ने कहा कि इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

More From Author

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आजीविका संवर्धन की समीक्षा बैठक, बोले… स्थानीय हुनर और संसाधनों से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल हो, धरातल पर विभागों का प्रयास दिखे, फर्जी रिपोर्टिंग नहीं हो, शहद, पोल्ट्री, मशरूम, सिल्क, बांस, काजू और कला आदि से प्रखंडों में आजीविका संवर्धन पर जोर

विनय चौबे के जमानत पर बोले बाबूलाल मरांडी, राज्य सरकार भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.