सरायकेला खरसांवा जिले के कांड्रा थानांतर्गत पिंड्राबेरा स्थित टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि गनीमत यह रही कि सड़क खाली रहने के वजह से कोई भी यात्री इसके चपेट में नही आया वरना किसी भी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांड्रा से एक कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। रफ्तार तेज होने के वजह से वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया जिससे गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गई। हालांकि सड़क खाली थी तो किसी प्रकार की कोई भी जान माल की हानि नही हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने क्रेन के माध्यम से गाड़ी को रास्ते से हटाकर रास्ते को खुलवाया
Posted in
Blog
कांड्रा: अनियंत्रित कार पलटी। जानमाल की कोई क्षति नही
You May Also Like
More From Author
आदित्यपुर : अवैध रूप से चल रहे वाशिंग सेंटर के संचालक का दावा : कोई मेरा कुछ नही कर सकता। निगम की भी संलिप्तता की आशंका
