जमशेदपुर स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन नाइट 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 147 विद्यार्थियों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जिनमें 60 विद्यार्थी विज्ञान संकाय एवं 87 विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से थे। समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं बैच स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य पुरस्कार अरिंदम पात्रा एवं साहिल कुमार साहा को प्रदान किया गया। अकादमिक स्टार ऑफ द ईयर का सम्मान मानसवी प्रांजल, आयुष रंजन, सक्षम कुमार एवं किरत कौर को मिला। मोस्ट वर्सेटाइल स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार तनय मूनका को दिया गया।
ब्रेव हार्ट अवार्ड अनिक माइती एवं हरबीर सिंह को, एक्जेम्पलरी रेगुलैरिटी अवार्ड प्रणय रंजन को तथा एक्स्ट्रा माइल अवार्ड मोहम्मद बिलाल को प्रदान किया गया। स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द बैच का खिताब तनिश राठौर को मिला, जबकि स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द क्लास का पुरस्कार अश्मित शेखर, कृषिव अग्रवाल, ऋषभ प्रसाद एवं जसराज सिंह को दिया गया। इसके अतिरिक्त दक्ष धर्मिक वेलायुधन एवं अनुराग मित्रा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। ईयर बुक 2026 के लिए मोहम्मद बिलाल, श्रद्धांजलि पोथाल, अनुराग मित्रा, निशिता सिंह, हरलीन कौर, दृति ज़टकिया, आदिविका शर्मा एवं सुभो दीप हजरा का चयन किया गया। आईटी समन्वयक के रूप में दक्ष धर्मिक एवं अनुराग मित्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को दर्शाया गया, जिसे देखकर सभी भावुक हो उठे।
विद्यालय के अध्यक्ष/ट्रस्टी श्री के. मुरलीधरन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें सम्मानित किया। समारोह का समापन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं उनके कक्षा शिक्षकों ने भाग लिया। यह क्षण विशेष रूप से भावनात्मक रहा, जब विद्यार्थी अपने विद्यालय को अलविदा कहते हुए बचपन से जिम्मेदार युवा बनने की अपनी चौदह वर्षों की यात्रा को याद कर रहे थे।
