गम्हरिया थाना अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध पैसेंजर से 30 पीस टेट्रा पैक 180 एमएल ऑफिसर चॉइस एलटी व्हिस्की फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल बरामद की गई।
बरामद शराब की कीमत लगभग 30,000 रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्वी सिंघभूम जुगसलाई निवासी है। अभियुक्त को विधिवत हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई है, जो जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
