चांडिल : शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

सोमवार को चांडिल डैम रोड स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं. महिलाएं बैनर और तख्ती लेकर दुकान के पास जुटीं और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि शराब दुकान की वजह से क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान के कारण प्रतिदिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे स्थानीय महिलाओं और बच्चों को काफी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन शराब के नशे में उत्पात मचाने की घटनाएं भी सामने आती हैं. इससे न सिर्फ लोगों का जीना मुश्किल हो गया है बल्कि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. उनकी मांग है कि शराब दुकान को तुरंत बंद कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षित माहौल बन सके. धरना के बाद महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई जल्द की जाएगी. महिलाओं ने भरोसा जताया कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाएगा.

More From Author

साकची बाजार में जुर्माना वसूली पर हंगामा, जेएनएसी ने लौटाए पैसे

चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 नक्सली गिरफ्तार, कईहथियार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.