चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बंदगांव थाना क्षेत्र में 5 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने जलमय टोला के जुगी जलमय गांव निवासी तस्कर जिठुवा कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन गांवों में फैली अवैध खेती को चिन्हित कर नष्ट कर दिया गया।इस दौरान ग्राम इटी विरदा में करीब 2 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती की गई थी, जिसे नष्ट कर दिया गया।
ग्राम केराबासा में करीब 15 डिसमिल भूमि में पोस्ता की खेती की गई थी, जिसे नष्ट कर दिया गया।
ग्राम जलमय में करीब 3 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती की गई थी, जिसे नष्ट कर दिया गया।
एसपी अमित रेनू का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ना है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफीम या किसी भी प्रकार की अवैध खेती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ दें और अवैध खेती की सूचना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
