13 दिसम्बर को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की संयुक्त तत्वावधान में किया गया जिसमे बिजली चोरी के मामले में कई अभियुक्तों ने अपने अपने मामले लेकर वहाँ पहुंचे और राहत पाई।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड के स्पेशल पीपी सह वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइन ने बताया कि आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 192 बिजली चोरी से सम्बंधित मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें तकरीबन 10 लाख रुपये की राजस्व की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बिजली चोरी से सम्बंधित मामलों के निष्पादन के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमे तकरीबन 536 मामलों का निष्पादन किया गया था तथा 25 लाख से अधिक की राजस्व वसूली की गई थी। इस तरह कुल मिलाकर 729 मामलों के निष्पादन सहित कुल 37 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति विभाग को हुई।इस लोक अदालत में बिजली विभाग के स्पेशल जज श्री आनंद मणि त्रिपाठी, डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार, डालसा कर्मचारी रवि मुर्मू, जिला कोर्ट के पेशकार मृत्युंजय कुमार के अलावा विजली विभाग के विकाश कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।
