रांची : बीते दिनों झारखंड पुलिस और ईडी के बीच हुए टकराव के बाद झारखंड उच्च न्यायालय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस को ईडी के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्यवाही प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को ईडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह फैसला सुनाया
गुरुवार को हुई थी झड़प
आपको बता दें कि गुरुवार को रांची पुलिस दलबल के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थी। मामला था पेयजल घोटाले के आरोपी पीएचडी कर्मी संतोष कुमार ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मारपीट की एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसको लेकर रांची पुलिस कार्यवाही करने ईडी दफ्तर पहुंची और यही से इस टकराव की शुरुआत हुई।
