टाटा स्टील में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेम्बर पर गिरी गाज। कैंटीन के कमिटी मेम्बर को 2 महीने का वेतन काटने का नोटिस

टाटा स्टील में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत इस बार कैंटीन के कमेटी मेंबर उदय कुमार पर गाज गिरी है. कर्मचारियों के काम के लिए कंपनी से बाहर निकलना महंगा पड़ा है. उनके करीब दो माह का वेतन काटने का नोटिस दिया गया है. इससे हड़कंप मच गया है. इससे पहले एक और कमेटी मेंबर सीआरएम के अश्विनी माथन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 97 हजार रुपये की कटौती उनके वेतन से कर दी गयी थी. उदय कुमार पर आरोप है कि वे काम के दौरान ड्यूटी से बाहर निकले थे और गलत तरीके से हाजिरी भी बनायी थी. हालांकि, उदय कुमार ने अपनी सफाई में यूनियन को कहा है कि यह गलत है और वे कर्मचारी हित में काम करते है.

बताया जाता है कि उनके दो माह के वेतन की कटौती करने का नोटिस दिया गया है. हालांकि, यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने इस मसले को गंभीरता से लिया है और मैनेजमेंट के समक्ष अपनी आपत्ति जता दी है.

गौरतलब है कि, इससे पहले भी करीब नौ कमेटी मेंबरों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. सीआरएम के कमेटी मेंबर अश्विनी माथन का 97 हजार रुपये काटा गया तो एलडी वन के कमेटी मेंबर जेपी लेंका, चंदन कुमार सिंह, सीआरएम के अनिल मिश्रा, सेफ्टी के संतोष सिंह समेत अन्य कमेटी मेंबरों पर कार्रवाई की गयी. अब कमेटी मेंबर खुद गोलबंद हो रहे है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.

हालांकि, खुद कमेटी मेंबर या मैनेजमेंट की ओर से इस मसले पर कोई बात अधिकारिक तौर पर नहीं कही गयी है.

More From Author

अब 12 वी पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, झारखण्ड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुआ एमओयू। 19-21 अगस्त तक तीनदिवसीय कैम्प का होगा आयोजन

उच्च न्यायालय से निशिकांत दुबे को मिली राहत, कोर्ट ने केस डायरी की तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.