तिरुलडीह : होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, कई जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

तिरुलडीह थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की।

बैठक में कुकडू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे संचालन पर नियंत्रण, जुलूस के निर्धारित मार्ग, आपसी समन्वय तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बिना अनुमति डीजे संचालन या निर्धारित समय सीमा के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल थाना को सूचित करें।

उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि होली का पर्व भाईचारे, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण के साथ मनाएं तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

More From Author

आदित्यपुर : होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक। शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर दिया गया जोड़

सरायकेला जिला उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान। अवैध शराब की भट्टियों को किया ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.