बिहार : वैशाली में मामले की जांच करने गए पुलिस टीम पर हमला, हथियार भी छीने

वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में कुल्फी बेचने वाले के साथ मारपीट की खबर है। इसी दौरान पीड़ित को बचाने गई पुलिस टीम पर भी हमला कर दिए जाने से हड़कंप मच गया है। मॉब ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे और पत्थरों से हमला करते हुए जवानों के हथियार भी छीन लिए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की। इस हमले में तकरीबन आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के घायल होने की बात बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांव में एक कुल्फी वाला कुल्फी बेच रहा था।इसी बीच कुछ लोगों ने उससे रुपए की मांग की. उसने रुपए देने से मना किया तो लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने की कोशिश, लेकिन भीड़ ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडो और पत्थरों से हमला कर दिया।घटना में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि पुलिस की गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. धीरे-धीरे बवाल इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ भी मारपीट की गई.

भागने के दौरान एक पुलिस अधिकारी की पिस्टल और एक जवान की इंसास राइफल गिर गई, जिसे भीड़ ने उठा लिया. हथियार गायब होने पर पुलिस विभाग में कोहराम मच गया. खुद एसपी मौके पर पहुंचे।

मौके पर दूसरे जिले की पुलिस:हालात पर काबू पाने के लिए दर्जनों थानों की पुलिस के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगवाया गया. साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि गायब हुए हथियारों को बरामद किया जा सके.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आइसक्रीम का पैसा नहीं देने पर हंगामा शुरू हुआ. सूचना पर पुलिस विवाद सुलझाने पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. फिलहाल टीम गांव में कैंप कर रही है, हालात काबू में है।

More From Author

अवैध खनन पर माइनिंग विभाग हुआ सख्त। अवैध बालू लदा अवैध ट्रक हुआ जब्त

पटना : बीजेपी एमएलसी के गार्ड ने बिजली कर्मी की सरेआम की पिटाई। पढ़े पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.