वन विभाग की बड़ी कार्यवाही। बड़ी संख्या में तोते, हिरण की सिंघ, और मोर पंख बरामद। पढ़े पूरी खबर विस्तार से

जमशेदपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात एक ऑटो से भारी संख्या में तोते बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हिरण का सींग और मोर का बड़ा पंख भी बरामद हुआ है। पूरी कार्रवाई साकची इलाके में की गई।
दरअसल, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल से मिली गुप्त सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने साकची गोलचक्कर के पास देर रात छापेमारी की। इस दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अभय गुप्ता नामक युवक के पास से करीब 35 तोते बरामद किए गए। पूछताछ में अभय की निशानदेही पर गुड्डू और समीर अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 35 और तोते, एक बड़ा मोर का पंख और हिरण का सींग बरामद किया गया। कुल मिलाकर करीब 70 से अधिक तोते जब्त किए गए हैं।
डीएफओ सबा आलम ने बताया कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल से सूचना मिली थी कि वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है।

More From Author

चांडिल : तीन माह की गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत।घर वालो ने जताया हत्या की आशंका

आदित्यपुर : वार्ड 17 में केमपीएम1983 बैच के द्वारा किया गया कंबल वितरण ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.