वार्ड नंबर 20 से छबि महतो को पार्षद प्रत्याशी बनाने पर बनी सर्वसम्मति

आदित्यपुर आदित्यपुर स्थित गुमटी बस्ती चुना भट्टा में रविवार को लाली देवी, लक्की देवी, गुड़िया दास एवं गुरुवारी देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड नंबर 20 के महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से छबि महतो को वार्ड नंबर 20 से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने छबि महतो के सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें वार्ड के विकास के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया। उल्लेखनीय है कि छबि महतो वर्ष 2018 में वार्ड नंबर 20 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता विशु महतो की धर्मपत्नी हैं।
छबि महतो शिक्षित होने के साथ-साथ राजनीतिक समझ भी रखती हैं। उन्होंने 2013 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा सिंघभूम कॉलेज, चांडिल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। उनका पारिवारिक राजनीतिक बैकग्राउंड भी मजबूत रहा है, उनके पिता कुकड़ू प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं।
बैठक में मुख्य रूप से बसंती देवी, सुनील गोप, राजेश गोप, करण, संतोष महतो, कमलेश शर्मा सहित वार्ड नंबर 20 के कई महिला-पुरुष उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि छबि महतो के नेतृत्व में वार्ड का सर्वांगीण विकास संभव है।

More From Author

Adityapur Achala Saptami puja: अचला सप्तमी पर आदित्यपुर में भगवान भास्कर का मना जन्मोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ

सरायकेला : पठानमारा में मालवाहक ऑटो में आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.