“शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के हो रहे है” 24 साल के नौजवान प्रत्याशी ने पूर्व डिप्टी मेयर और पूर्व पार्षद सह कार्यकारी जिलाध्यक्ष से ज्यादा मत लाकर मचा दी सनसनी। जानिए कौन है अमित रंजन उर्फ सानू सिंह

इस बार के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में कई उतार चढ़ाव और फ़ेरबदल देखने को मिले। इस बार जनता ने कई बड़े बड़े दिग्गजों को जमीन पर पटका तो कइयों के सर जीत का ताज पहनाया। खैर नतीजा जो भी आया पर इस बार की चुनाव में जो चर्चा का विषय सबसे ज्यादा रहा वो था आदित्यपुर नगर निगम के सबसे हॉट सीट वार्ड 17 का रिजल्ट। यहाँ से कई दिग्गज इस बार अपनी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे थे। इन प्रत्याशियों में वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह। पूर्व वार्ड मेम्बर सह कोंग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर प्रत्याशी अम्बुज कुमार, आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी वीरेंद्र यादव , पूर्व सरकारी कर्मचारी और समाजसेवी रामचंद्र पासवान के साथ साथ निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे थे। सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने तरीको से जनता के समक्ष लुभावने वायदे लेकर अपनी जीत पक्की करने के इरादे से उनके दरवाजे पर हाजिरी दी तो कुछ प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और बिभिन्न न्यूज पोर्टल पर अपनी प्रतिद्वंदियों को बदनाम करने की भरसक प्रयास की। तो किसी ने हमदर्दी के सहारे जनता को लुभाने का प्रयास किया। आखिरकार चुनाव सम्पन्न हुआ और जनता जनार्दन ने अपना फैसला सुनाया जिसने पूरे निगम को चौका दिया। मात्र 24 वर्ष का एक समाजसेवी जो पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहा था, उस पर जनता का भरोसा देख अच्छे अच्छे राजनीतिकारो के पैर तले जमीन खिंसक गए। जी हां हम बात कर रहे है सरायकेला खरसांवा बजरंग दल के संयोजक अमित रंजन उर्फ सानू सिंह की। अमित को इस चुनाव में कुल 686 मत मीले और उसके 12 मत लगभग रदद् हुए और इस सूची में वह दूसरे स्थान पर रहे और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से महज 142 मतों से पीछे रहे और दूसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि पूर्व डिप्टी बॉबी सिंह और पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार के कुल मतों को जोड़ भी दिया जाए तो अमित ने उनसे ज्यादा मत लाये। जिससे रातोरात यह युवा अच्छे अच्छे रणनीतिकारों और युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया। बिना किसी छींटाकसी और न ही किसी मीडिया का सहारा लेकर यह युवा जनता का भरोसा और प्यार जितने में सफल रहा।

More From Author

सरायकेला : आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, ड्रंक एण्ड ड्राईव के खिलाफ कार्रवाई

आदित्यपुर : प्रभात पार्क के पास 11 हज़ार वोल्ट के बिजली ल खंभे में हुई शॉर्ट सर्किट।बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.