सरायकेला जिला उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान। अवैध शराब की भट्टियों को किया ध्वस्त

सरायकेला–खरसावाँ के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज कुमार के निर्देशानुसार होली पर्व 2026 को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। रविवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह, कमलपुर एवं बिंदापुर ग्राम में छापामारी अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के क्रम में दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। घटनास्थल से लगभग 750 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया, साथ ही 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। बरामदगी के उपरांत संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More From Author

तिरुलडीह : होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, कई जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

आरआईटी थाना में होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक और होली मिलन कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.