साकची बाजार में जुर्माना वसूली पर हंगामा, जेएनएसी ने लौटाए पैसे

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के कर्मचारी सोमवार को साकची बाजार में दुकानदारों से जुर्माना वसूल रहे थे। इसी दौरान कई दुकानदारों ने आपत्ति जताई और माहौल गरमा गया।

सूचना मिलने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अभिषेक अग्रवाल गोल्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेएनएसी अधिकारियों से बातचीत कर कहा कि अधिकांश दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस है और जिनका लाइसेंस समाप्त हो चुका है, वे जल्द ही नवीनीकरण करा लेंगे।

गोल्डी ने साफ कहा कि दुकानदारों से जबरन जुर्माना वसूली उचित नहीं है। उनकी पहल पर कर्मचारियों ने अब तक वसूला गया जुर्माना दुकानदारों को लौटा दिया।

More From Author

आज से गैस के दामों में हुई कटौती, जाने नई दर

चांडिल : शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.